Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

घुचापुर के युवाओं की सतर्कता से 110 मवेशियों की तस्करी नाकाम, एक ट्रक पकड़ा गया दूसरा वाहन फरार।

घुचापुर के युवाओं की सतर्कता से 110 मवेशियों की तस्करी नाकाम, एक ट्रक पकड़ा गया दूसरा वाहन फरार। 

कोरबी चौकी क्षेत्र / घुचापुर :- आज घुचापुर ग्राम पंचायत के आश्रित भुजंगपुर गांव के युवाओं की सक्रियता से सोमवार देर रात 110 नग गाय-बैल की तस्करी होने से रोक दी गई। बताया जा रहा है कि तस्करों ने जिस ट्रक का इस्तेमाल किया, उसका नंबर प्लेट खुरचकर मिटाने की कोशिश की गई थी गाड़ी नंबर CG04MR1374 बताया जा रहा है।

ग्राम सचिव मोहम्मद हसन ने जानकारी दी कि ग्रामीणों को खबर मिली थी कि कुछ मवेशियों को अलग-अलग स्थानों पर बांधकर रखा गया है और दो वाहनों के जरिए उनकी तस्करी की जा रही है। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो एक ट्रक को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा वाहन भागने में सफल हो गया। पकड़े गए ट्रक में कई मवेशियों की मौत भी हो चुकी थी। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल पकड़े गए वाहन और उसके नंबर के आधार पर पुलिस फरार वाहन व आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारों का कहना है कि यह घटना पहली बार नहीं है, बल्कि क्षेत्र में लंबे समय से मवेशियों की तस्करी का खेल चल रहा है। अक्सर रात के अंधेरे में इस तरह की वारदातें होती हैं और स्थानीय स्तर पर भी कुछ लोग तस्करों की मदद भी करते हैं। ग्रामीणों ने इस घटना में सक्रिय भूमिका निभाकर बड़ा साहस दिखाया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई करती है और आरोपियों तक पहुंच पाती है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement