रायगढ़, आज दिनांक 24 अगस्त 2025 को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला कार्यकारिणी की बैठक, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष श्री वरुण सिंह एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई।
बैठक निर्धारित समय 11:00 बजे प्रारंभ हुई और लगभग 2:40 में समाप्त हुई ,बैठक में जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार सदन के सामने रखा , और सभी ने कुछ बिंदुओं पर विशेष जोर दिया। जिसमें सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जाना, प्रदेश संगठन से यथाशक्ति सहयोग प्राप्त करना, और आने वाले सभी कार्यक्रमों के लिए कार्यकारिणी एवं सभी सदस्य द्वारा अपनी इच्छा से अंशदान प्रदान करना, तथा सभी सदस्यों के बीच अनुशासन कायम रखना, ताकि कोई भी सदस्य संगठन में रहते हुए संगठन के विरोध में किसी भी प्रकार का कार्य न कर सके और ना ही अपने संगठन विरोधी विचार प्रस्तुत कर सके, ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखने की जरूरत पर बल दिया गया है।
क्योंकि कहावत भी है एक मछली पूरे तालाब को गंदा करती है।
आज के बैठक की उपलब्धि यह रही की जो सदस्य 13 जुलाई के बाद कभी भी बैठक में नहीं आए थे उन्होंने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और भविष्य में अपने क्षेत्र में सदस्यों की संख्या बढ़ाने का वचन देते हुए अपनी बात रखी। निश्चित ही आज की बैठक सकारात्मक रही और आने वाले समय में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल अपनी नई ऊर्जा के साथ समाज के बीच में दिखेगी।

0 Comments