Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पोड़ी उपरोड़ा पीएम श्री सेजस में पालकों ने की CBSE पैटर्न पर कोर्स संचालन की मांग

पोड़ी उपरोड़ा पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय में पालकों ने की CBSE पैटर्न पर कोर्स संचालन की मांग

पोड़ी उपरोड़ा: - पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, पोड़ी उपरोड़ा मे पालकों ने प्राचार्य से मुलाकात कर स्कूल में CBSE पैटर्न पर कोर्स संचालन की मांग की। पालकों का कहना है कि स्कूल में पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालन को एक वर्ष पूर्ण हो चुका है, लेकिन अब तक CBSE पाठ्यक्रम की शुरुआत नहीं हो सकी है।

पालकों ने चिंता जताते हुए कहा कि जिले के अन्य सभी पीएम श्री स्कूलों में पहले ही CBSE कोर्स लागू हो चुके हैं, जिससे वहां की शिक्षा गुणवत्ता में काफी सुधार देखा गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि पोड़ी उपरोड़ा स्कूल में भी CBSE पाठ्यक्रम शुरू किया जाए, तो बच्चों को केंद्रीय विद्यालय जैसी उच्च गुणवत्ता की शिक्षा मिल सकेगी। सभी पालकों ने एक स्वर में मांग की कि स्कूल में शीघ्र ही CBSE पैटर्न पर कोर्स संचालन शुरू किया जाए, ताकि छात्रों का शैक्षणिक भविष्य और अधिक उज्जवल हो सके।


Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement