Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

कोरबा प्रसासन के निर्देश क़ा मजाक बना रहा PWD नेशनल हाइवे विभाग, गुरसिया पुल मे हुए गड्ढों से हो रहे कई दुर्घटनायें, जबकि टोल टैक्स के नाम पर हर माह हो रहि करोड़ो की वसूली।

 कोरबा प्रसासन के निर्देश क़ा मजाक बना रहा PWD नेशनल हाइवे विभाग, गुरसिया पुल मे हुए गड्ढों से हो रहे कई दुर्घटनायें, जबकि टोल टैक्स के नाम पर हर माह हो रहि करोड़ो की वसूली। 

कोरबा जिले अंतर्गत नेशनल हाइवे 130 कटघोरा से अंबिकापुर मार्ग PWD NHAI ( नेशनल हाइवे लोकनिर्माण विभाग ) के अधिन है वही गुरसिया पुल पर जानलेवा गड्ढे होने की सुचना समाचार के माध्यम से प्रसासन की दी गई जहा जिला प्रसासन व पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम नें नेशनल हाइवे विभाग को निर्देश जारी किया उक्त स्थान पर समस्या क़ा निराकरण की जाये लेकिन सुचना के बावजूद नेशनल हाइवे विभाग के अधिकारी गड्ढे भरने को ध्यान नहीं दे रहे जहाँ आये दिन दुर्घटना हो रहि है वही आज रात्रि फिर एक दुर्घटना होते होते बची जहाँ तेज रफ्तार कार गड्ढे से जम्प होकर पुल के डीवाइडर से जा टकराई गनीमत यें रहि की कार नदी मे नहीं गिरी इस दुर्घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शीयों नें बताया जहाँ बीती रात बड़ा हादसा हो सकता था।

केंद्रीय कर्मचारी होने के कारण नेशनल हाइवे विभाग करते है मनमानी, स्थानीय प्रसासन के आदेशों की करते हैं अवहेलना। 

बता दे की नेशनल हाइवे 130 पर चोटिया टोल प्लाजा संचालित है जहाँ बाइक को छोड़कर बाकी प्रति वाहनों से हर माह लाखो रूपये टेक्स लिए जा रहे, लेकिन अमजनों को उक्त टेक्स से सुविधा नहीं दी जा रहि यह भी भर्रासाही व मनमानी देखि जा सकती है, जबकि नजदीकी टोल प्लाजा के प्रबंधको की जिम्मेदारी है की अपने क्षेत्र की देख रेख को ध्यान मे रखे वही इस तरह की अनदेखी से लोग अपनी जान भी गवा रहे हैं।

दरसल नेशनल हाईवे विभाग के कर्मचारी जो केंद्र सरकार के अधीन रहते हैं, अपने पद का दुरुपयोग कर मनमानी करते हैं, वही स्थानीय लोगो नें कहा की जल्द ही नेशनल हाइवे विभाग पुल क़ा मरम्मत नहीं करेगा तो विधिक सहायता (Legal Action) से न्यायालय मे विभाग के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायेंगे, वही केंद्र सरकार को सुचना के लिए NHAI (National Highways Authority of India) की आधिकारिक वेबसाइट (www.nhai.gov.in) पर जाकर भी शिकायत करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement